Dailyhunt
Jyeshtha Month 2026 : इन 4 राशियों के लिए ज्येष्ठ माह बनेगा वरदान, 59 दिन मिलेंगे शुभ संकेत

Jyeshtha Month 2026 : इन 4 राशियों के लिए ज्येष्ठ माह बनेगा वरदान, 59 दिन मिलेंगे शुभ संकेत

Jyeshtha Month 2026 : सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह को बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है। 2 मई यानी आज से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो रही है। ज्येष्ठ माह का महीना भगवान विष्णु, हनुमान जी, सूर्य देव और वरुण देव को समर्पित है।

इस बार ज्येष्ठ माह यानी जेठ मास में अधिक मास लग रहा है, जिसके कारण ये 59 दिन तक चलेगा। इस माह में किए गे दान-पुण्य का बहुत खास महत्व है। ज्येष्ठ माह में कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशियों पर सूर्य देव, विष्णु जी और हनुमान जी की खास कृपा बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं ज्येष्ठ माह में कौन सी राशियों को होगा लाभ और खुलेंगे भाग्य के द्वार।

मेष राशि ज्येष्ठ माह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सेहत के लिहाज से भी बहुत अच्छा रहेगा।

कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए ज्येष्ठ माह उत्तम रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मोहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी।

मकर राशि ज्येष्ठ माह मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलेगा।

मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए ज्येष्ठ माह सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बहन के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आएगा। किसी दोस्ते के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kundali TV