Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जरूर करें ये खास वास्तु उपाय, कान्हा की कृपा से घर में बनी रहेगी खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जरूर करें ये खास वास्तु उपाय, कान्हा की कृपा से घर में बनी रहेगी खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा

Janmashtami Vastu Tips 2026 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाने का भी एक पावन अवसर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की पूजा के साथ-साथ यदि कुछ सरल वास्तु उपाय किए जाएं, तो घर के दोष समाप्त होते हैं और महालक्ष्मी व कान्हा जी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

तो आइए जानते हैं कि वो वास्तु उपाय कौन से हैं, जिन्हें करने से कान्हा की कृपा से घर में बनी रहेगी खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा।

मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक और तोरण जन्माष्टमी के दिन घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं। वास्तु में इसे बेहद शुभ माना गया है, जो नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है। मुख्य द्वार पर रोली या सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। यह घर में सकारात्मकता और समृद्धि को आकर्षित करता है।

बाल गोपाल की मूर्ति की सही दिशा जन्माष्टमी के दिन पूजा स्थल या लड्डू गोपाल की स्थापना घर के ईशान कोण में करें। यह दिशा देव स्थान मानी जाती है और यहां पूजा करने से मान-सम्मान व मानसिक शांति मिलती है। यदि ईशान कोण संभव न हो, तो पूजा का स्थान उत्तर दिशा में रखें।

बांसुरी और मोरपंख का अचूक उपाय कान्हा जी को बांसुरी अत्यंत प्रिय है। जन्माष्टमी पर पूजा के समय बाल गोपाल के पास एक छोटी सी बांसुरी जरूर रखें और बाद में इसे घर की तिजोरी या पूर्व दिशा में रख दें। इससे धन की तंगी दूर होती है। घर के मंदिर या ड्राइंग रूम में मोरपंख लगाना बेहद शुभ होता है। यह घर के वास्तु दोषों को समाप्त करता है और गृह क्लेश से मुक्ति दिलाता है।

गाय और बछड़े की प्रतिमा जन्माष्टमी के दिन घर में कामधेनु गाय और बछड़े की छोटी प्रतिमा लाना बहुत फलदायी माना जाता है। इसे ईशान कोण या उत्तर दिशा में रखने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और परिवार में प्रेम बना रहता है।

माखन-मिश्री का भोग और तुलसी दल वास्तु के अनुसार, लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाते समय उसमें तुलसी की पत्ती अवश्य शामिल करें। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kundali TV