Dailyhunt
स्वप्न शास्त्र से जानें, सपने में मां काली के दर्शन शुभ संकेत या आने वाली है कोई चेतावनी ?

स्वप्न शास्त्र से जानें, सपने में मां काली के दर्शन शुभ संकेत या आने वाली है कोई चेतावनी ?

Maa kali dream meaning : मां काली हिन्दू धर्म की सबसे शक्तिशाली और उग्र देवियों में से एक मानी जाती हैं। कहते हैं कि उनकी शक्ति के सामने आज तक कोई नहीं टिक पाया है। मां काली काल, मृत्यु, शक्ति और बुराई के विनाश की देवी मानी जाती है।

मां काली का रुप जितना उग्र और भयंकर माना जाता है उससे कई ज्यादा मां काली करुणामय और दयालु भी है। कहते हैं की मां काली अपने भक्तों को सभी बाधाओं से बचाती है और सदैव उनकी रक्षा करती है। लेकिन दोस्तों, क्या हो अगर मां काली आपको आपके सपने में दर्शन दें या आपको सपने में मां काली दिखाई दें। दरअसल सपनों कि दुनिया बहुत रहस्यमायी मानी गई है ऐसे में कई बार हम ऐसे दिव्य और शक्तिशाली स्वरूपों के दर्शन करते हैं, जो हमारी जिंदगी से जुड़े गहरे संकेत देते हैं। तो आइए जानते हैं मां काली का सपने में दिखाई देना क्या संकेत दाता है।

मां काली का सपने में आकर दर्शन देना शुभ माना जाता है। जी हां स्वप्न शास्त्र के अनुसार मां काली का सपने में दर्शन देना बुरी शक्तियों का नाश करता है और अगर कोई जातक बिमार चल रहा हो और उसे मां काली दर्शन दें तो माना जाता है कि जल्द ही बीमारी से राहत मिलेगी। इसका इलावा कहते हैं कि मां का दर्शन देना घर में सुख समृद्धि लाता है।

अगर कोई व्यक्ति सपने में मां काली को असुरों से लड़ते हुए देखता है तो इसका अर्थ ये माना जाता है कि जातक जीवन में चल रहे बुरे हालातों से लड़ने के लिए तैयार है। इसे विजय का भी संकेत समझा जाता है यानी की व्यक्ति के मार्ग में आने वाली बाधाओं के ऊपर उसे जीत हासिल होगी।

इसके अलावा अगर कोई जातक सपने में मां काली को रोद्र रुप में देखता है तो मान्यताओं के अनुसार इसे शुभ माना जाता है। कहते हैं ये संकेत करता है कि जातक को संघर्ष के बाद सफलता मिलने वाली है।

अगर आपको सपने में मां काली की तस्वीर दिखाई दें तो कहते हैं कि मां काली आपको आशीर्वाद दे रही है और जीवन में आ रही परेशानी से जल्द ही राहत मिलेगी साथ ये किसी बड़ी सफलता की ओर संकेत भी हो सकता है। साथ ही अगर किसी कोई आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा है तो इसका अर्थ ये माना जाता है कि आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है।

मान्यताओं के अनुसार अगर सपने में मां काली बहुत क्रोधित दिखाई दें या उनकी जीभ से खुन टपकता हुआ दिखाई दें तो इसे खतरा और चेतावनी का संकेत माना जाता है। ये चेतावनी हो सकती है कि आप गलत दिशा में चल रहे हैं और अब आपको सही राह पर चलना होगा। इसके इलावा मान्यता है कि ये व्यक्ति के भीतर के डर को भी दर्शाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kundali TV