Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
14वीं JPSC परीक्षा गड़बड़ी : पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से आज तीसरे दिन भी CID करेगी पूछताछ

14वीं JPSC परीक्षा गड़बड़ी : पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से आज तीसरे दिन भी CID करेगी पूछताछ

Lagatar 1 week ago

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID आज तीसरे दिन भी पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से पूछताछ करेगी. उन्हें सुबह 11 बजे CID मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है.

सूत्रों के अनुसार, एल ख्यांगते से पहले दिन करीब 8 घंटे और दूसरे दिन 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की गई. जांच के दौरान उनसे भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा संचालन, निजी एजेंसी की भूमिका और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल पूछे गए.

जानकारी के मुताबिक, जांच के क्रम में एल. खियांग्ते का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है, ताकि जांच पूरी होने तक उनके देश छोड़ने की संभावना पर रोक लगाई जा सके. CID सूत्रों का कहना है कि तीसरे दिन की पूछताछ में भी कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत सवाल-जवाब होंगे. जांच एजेंसी परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar