Dailyhunt
7 साल के झारखंडी बच्चे ने रचा इतिहास, समुद्र में 29 KM की दूरी 9.50 घंटे में तैरकर की पूरी

7 साल के झारखंडी बच्चे ने रचा इतिहास, समुद्र में 29 KM की दूरी 9.50 घंटे में तैरकर की पूरी

Lagatar 1 week ago

Lagatar Desk: झारखंड की राजधानी रांची के इशांक ने 7 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है. जिस उम्र में बच्चे बिना माता-पिता के घर से बाहर नहीं निकलते है. इशांक ने समुंद्र में 29 किलोमीटर मात्र 9.50 घंटे में तैरकर अनोखा इतिहास लिख दिया है.

इशांक दुनिया का सबसे कम उम्र का बच्चा बन गया, जिसने पाक स्ट्रेट को तैरकर पार किया. यानी वहा दुनिया के सबसे कम उम्र का तैराक बन गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इशांक ने श्रीलंका के तलैमन्नार तट से तैरना शुरु किया. ठीक 9 घंटे 50 मिनट के बाद वह तैरते हुए, वह भारत के धनुषकोड़ी (अरिचेदमुनाई) तट पर पहुंचा. उसने खतरनाक समुद्री रास्ते को पार किया और इतिहास रच दिया.

इससे पहले पाक स्ट्रेट को पार करने का रिकॉर्ड 10 साल के तैराक जय जशवंत के नाम था. 10 वर्ष की उम्र में जय जशवंत ने वर्ष 2019 में यह रिकॉर्ड बनाया था. हालांकि उसने करीब 30 किमी के समुद्री रास्ते को 10.30 घंटे में तैर करके पार किया था.

जानकारी के मुताबिक इशांक रांची का रहने वाला है. वह ढ़ाई साल की उम्र से ही तैरने की ट्रेनिंग कर रहा था. रांची के धुर्वा डैम में वह तैरने की प्रैक्टिस शुरू की किया था. धुर्वा डैम में वह हर दिन 15-20 किमी तैरने का अभ्यास करता था. जिसके बाद उसने समुद्री लहरों के बीच तैरने की प्रैक्टिस की और अंततः सबसे कम उम्र में पाक स्ट्रेट को तैरकर पार करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar