Dailyhunt
आसमान में 1000 किलोमीटर तक अंधेरा, बादलों का विशाल समूह, मौसम विभाग ने चेताया

आसमान में 1000 किलोमीटर तक अंधेरा, बादलों का विशाल समूह, मौसम विभाग ने चेताया

Lagatar 1 week ago

New Delhi : आसमान में 1000 किलोमीटर तक दूर तक अंधेरा छाया हुआ है. बादलों का विशाल समूह आसमान में तैर रहा है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को पाकिस्तान और भारत से लगे बॉर्डर के पास आसमान की तस्वीर शेयर करते हुए चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान से पश्चिमी विक्षोभ तेजी से आ रहा है, इसका असर दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत के मौसम पर पड़ने वाला है.

मौसम विभाग के वैज्ञानिक आनंद कुमार दास ने आज शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अफगानिस्तान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी आयेगी

बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि शनिवार को दोपहर और शाम में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित राजस्थान में बारिश हो सकती है. शनिवार तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम बदल जायेगा. लेगा. इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने शनिवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है,

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar