Dailyhunt
बहरागोड़ा: एक दर्जन  जंगली हाथी  के आगमन से ग्रामीण भयभीत

बहरागोड़ा: एक दर्जन जंगली हाथी के आगमन से ग्रामीण भयभीत

Lagatar 6 days ago

Himangshu karan

Baharagora : प्रखंड के भूतिया काजू जंगल में एक दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के डेरा डालने से घाघरा और आसपास के क्षेत्रों में भारी दहशत का माहौल है. वहीं भोजन और पानी की तलाश में ये हाथी रात के समय मटिहाना-चाकुलिया सड़क पर आ धमकते हैं, जिससे न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि ग्रामीणों को जान-माल के नुकसान का डर सता रहा है.

हालांकि वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीण अब प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की गुहार लगा रहे हैं. विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को हाथियों को न उकसाने, अनावश्यक रूप से जंगल न जाने और रात के सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar