Begusarai : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बेगूसराय में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है जबकि चार को गिरफ्तार किया गया है.
इस मुठभेड़ को दरभंगा में हुए लूटकांड से जोड़कर देखा जा रहा है. शुक्रवार को दरभंगा में हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में धावा बोल दिया था. और बंदूक की नोक पर दो करोड़ की लूट कर ली थी. घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश मंसूरचक थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं. इसके बाद पटना STF की टीम ने इलाके में छापेमारी शुरू की.
पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी फायरिंग की. मुठभेड़ करीब 3-4 घंटे तक चला. इस फायरिंग में एक अपराधी को गोली लगी है. और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. भागे हुए अपराधियों की तलाश के लिए एसटीएफ टीम सर्च अभियान चला रही है. यह कार्रवाई बेगूसराय-समस्तीपुर बॉर्डर के पास हुई.
घटनास्थल पर चारो ओर से नाकेबंदी कर दी गयी है. किसी को भी उस इलाके में घूसने की अनुमति नहीं है. पुलिस टीम लगातार इलाके में छापेमारी कर रही है.
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar