Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bihar News : पूर्वी चंपारण में SSB व कृषि विभाग की कार्रवाई, 2 हजार बोरी खाद जब्त

Bihar News : पूर्वी चंपारण में SSB व कृषि विभाग की कार्रवाई, 2 हजार बोरी खाद जब्त

Lagatar 5 days ago

Champaran : पूर्वी चंपारण के बनकटवा में SSB और कृषि विभाग ने उर्वरक की कालाबाजारी और नकली DAP खाद बनाने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की. सोमवार देर रात एसएसबी 71वीं बटालियन ने छापेमारी करते हुए 2 हजार बोरी खाद जब्त की.

इसे भी पढ़ें...

कार्रवाई के दौरान नकली डीएपी तैयार करने वाले एक नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है. टीम ने बड़हरवा, रेगनिया, आठमोहन और बीजबनी गांव में एक साथ छापेमारी की.

जब्त खाद

जांच में सामने आया कि प्रमोद राय और मदन राय नकली डीएपी तैयार करने का काम कर रहे थे. मौके से नकली खाद बनाने से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा रही है.

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से लगे इलाकों में उर्वरक की कालाबाजारी और तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इससे पहले भी बनकटवा, आदापुर, छौड़ादानों और घोड़ासहन प्रखंड के कई खाद दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ उर्वरक की कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. इसका उद्देश्य किसानों को समय पर सही गुणवत्ता की खाद उचित कीमत पर उपलब्ध कराना है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar