Ranchi : रांची के कई इलाकों में कल शनिवार को सुबह पांच बजे से शाम के साढ़े सात बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 132/33 केवी नामकुम ग्रिड सबस्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते घंटे बिजली काटी जाएगी.
मरम्मत के दौरान नामकुम से निकलने वाले सभी 33 केवी फिडरों से बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी. जिसके कारण चुटिया, कुसई, कोकर (अरबन), टाटीसिले विकास, कोकर (रूरल) मेन रोड, खेलगांव और आरएमसीएच फीडर में लाइट नहीं रहेगी.
पहले आपने पढ़ा...

