Dailyhunt
बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 6 घंटे रहेगा पावरकट, जानें वजह

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 6 घंटे रहेगा पावरकट, जानें वजह

Lagatar 1 week ago

Ranchi: रांची के विभिन्न इलाकों में बिजली के नंगे तार को कवर केबल में बदलने के कारण 9 अप्रैल गुरुवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली सप्लाई बंद होने के कारण प्रभावित इलाके के रहवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें.

प्रभावित इलाके में तार बदलने के कार्य पूरा होते ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी.

प्रभावित इलाके

पीस रोड, सिपारा गर्ल्स हॉस्टल के सामने के आसपास के इलाके में सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. साथ ही विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल लालपुर के पावर हाउस में मरम्मत कार्य के चलते दोपहर के 1 बजे से 2.30 बजे के बीच पावर सप्लाई बंद रहेगी.

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल तुपुदाना के तहत पटेल नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुबह 9.30से शाम के 3.30 तक बाधित रहेगी.

इसके अलावा पावर हाउस में मरम्मत कार्य के चलते दोपहर के 1 बजे से 2.30 बजे के बीच बिजली सप्लाई बंद रहेगी. जिसके चलते कांटा टोली, खादगढ़ा, भुईयां टोली, मौलाना आजाद कॉलोनी, नेताजी नगर, रमजान कॉलोनी, रजा कॉलोनी गढाटोली तथा आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

Available on App Store & Play Store

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar