Dailyhunt
बोकारो जोन में संगठित गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई, 218 अपराधियों का सत्यापन

बोकारो जोन में संगठित गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई, 218 अपराधियों का सत्यापन

Lagatar 1 month ago

Bokaro : बोकारो के जोनल आईजी के निर्देश पर जोन के विभिन्न जिलों में संगठित अपराधी गिरोहों के खिलाफ विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत गिरोह के 20 सरगना समेत कुल 218 सदस्यों की गतिविधियों का सत्यापन कराया गया.

सत्यापन के दौरान सामने आया कि इनमें से 69 अपराधी फिलहाल जेल में बंद हैं, 111 जमानत पर बाहर हैं, 28 फरार चल रहे हैं, जबकि 2 की मृत्यु हो चुकी है.

पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई में 49 अपराधियों के खिलाफ डोजियर खोला गया है. वहीं 64 के विरुद्ध निगरानी प्रस्ताव भेजा गया है और 6 अपराधियों पर थाना स्तर से लगातार नजर रखी जा रही है. इसके अलावा एक अपराधी के खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य संगठित अपराध पर लगाम लगाना और अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना है. आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar