Dailyhunt
बोकारो के आयुष शर्मा ने किया कमाल, यूट्यूब पर छाई फिल्म सरकारी विवाह

बोकारो के आयुष शर्मा ने किया कमाल, यूट्यूब पर छाई फिल्म सरकारी विवाह

Lagatar 2 weeks ago

Ranchi : बोकारो के रहने वाले आयुष शर्मा की नई फिल्म सरकारी विवाह अब यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है. यह लो-बजट फिल्म स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई है, जो आज के समाज की एक अहम सच्चाई को उजागर करती है.

शादी के फैसलों में सरकारी नौकरी के बढ़ते महत्व-को उजागर करती है.यह फिल्म कॉमेडी और रियलिटी का शानदार मिश्रण है, जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती है. अब तक इस फिल्म यूट्यूब पर करीब 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं

फिल्म की खास बातें

फिल्म में मुख्य भूमिका आयुष शर्मा, उनकी पत्नी और सौरभ सम्राट (निशाचर के रूप में) ने निभाई है. वहीं पूरी फिल्म की शूटिंग झारखंड में ही की गई है.कहानी एक साधारण गांव के लड़के की है, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहा है, और एक शहर की अमीर लड़की के साथ उसके विवाह के इर्द-गिर्द घूमती है.

फिल्म सामाजिक मानसिकता पर सवाल उठाती है, जहां आज भी शादी का आधार सरकारी नौकरी को माना जाता है.सरकारी विवाह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और झारखंडी सिनेमा के लोकल टैलेंट को एक नई पहचान दिला रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar