Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bokaro News: आसनापानी से गिरफ्तार 3 आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Bokaro News: आसनापानी से गिरफ्तार 3 आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Lagatar 2 weeks ago

Bokaro: गोमिया थाना क्षेत्र के कथारा ओपी में दर्ज कांड संख्या 97/24 के तहत नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में यासीन अंसारी, अजहर अंसारी और मजहर अंसारी शामिल हैं, सभी आरोपी आसनापानी के निवासी बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजते हुए तेनुघाट जेल के लिए रवाना किया.

गोमिया पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आसनापानी में दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar