Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bokaro News : CTPS मजदूरों को 15 जुलाई के बाद मिलेगा 26 दिनों का काम, डीसी ने दिए निर्देश

Bokaro News : CTPS मजदूरों को 15 जुलाई के बाद मिलेगा 26 दिनों का काम, डीसी ने दिए निर्देश

Lagatar 1 week ago

Bokaro : डीवीसी (सीटीपीएस) के मजदूरों की मांगों लेकर बोकारो डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में प्रबंधन के साथ बैठक हुई. बैठक में भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ से जुड़े मजदूरों को प्रतिमाह 26 दिनों का कार्य उपलब्ध कराने की मांग पर विस्तार से चर्चा की गई. डीसी ने कहा कि मजदूरों को प्रतिमाह केवल 13 दिनों का काम उपलब्ध कराना नियम संगत नहीं है.

उन्होंने सीटीपीएस प्रबंधन को निर्देश दिया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्ययोजना तैयार कर मुख्यालय से पत्राचार करें. मजदूरों को 26 दिनों का काम उपलब्ध कराएं. इस पर 15 जुलाई तक अमल सुनिश्चित कराएं. प्रबंधन ने इस दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar