Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bokaro News : दो बाइक के बीच टक्कर में तीन लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

Bokaro News : दो बाइक के बीच टक्कर में तीन लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

Lagatar 2 weeks ago

Bokaro : बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में रांची-बोकारो मुख्य मार्ग पर चरगी घाटी के समीप शनिवार को दो बाइक के बीच टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. इनमें दो की हालत गंभीर है. घायलों में रामगढ़ जिले रजरप्पा प्रोजेक्ट थाना क्षेत्र के बभनी निवासी दशय भोक्ता (50), गणेश भोक्ता (40) व राजेश भोक्ता (45) शामिल हैं.

घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है.

अस्पताल में इलाजरत घायल.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर चोट गड्ढा से अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में तीनों घायल हो गए. दूसरी बाइक का चालक भागने में सफल रहा. सूचना मिलने पर पेटरवार पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पीसीआर वाहन से पेटरवार सीएचसी पहुंचाया. वहां चिकित्सा पदाधिकारी रिंकू आदर्श ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गणेश भोक्ता व राजेश भोक्ता को सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया.

इसे भी पढ़ें

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar