Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bokaro News : एसपी ने दो थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

Bokaro News : एसपी ने दो थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

Lagatar 4 months ago

Bokaro : बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने जिले के चिरा चास व पिंडराजोरा थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने दोनों थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व सिरिस्ता के कार्यों की जानकारी ली.

वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने, सभी लंबित कांडों, वारंट, व कुर्की से संबंधित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया.

एसपी ने पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों को समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने को कहा. साथ ही थानों में सप्ताह में एक दिन थाना दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया. कहा कि पब्लिक का काम समय पर होना चाहिए. उन्होंने नियमित गश्ती करने, बैंकों व सार्वजनिक संपत्तियों की निगरानी करने पर जोर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar