Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bokaro News : जेईई एडवांस  में  DPS  का शानदार प्रदर्शन, अमन टॉपर

Bokaro News : जेईई एडवांस में DPS का शानदार प्रदर्शन, अमन टॉपर

Lagatar 4 months ago

Bokaro: बोकारो के विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस - 2026 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ शानदार सफलता पाई है.सोमवार को जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार समाचार भेजे जाने तक 16 विद्यार्थियों के सफल होने की सूचना मिली है.

विद्यालय के छात्र अमन राज ने अखिल भारतीय स्तर पर एससी कैटेगरी में 651वां रैंक लाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

इसी कैटेगरी के तन्मय कुमार 970वें रैंक के साथ दूसरे स्थान पाया. वहीं, मेधावी छात्र अनुज ने कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में एआईआर 3513 के साथ उम्दा प्रदर्शन किया. इनके अलावा सभी श्रेणियों को मिलाकर सूर्यांश, क्रांति कृष महतो, कुमार अनमोल, ध्रुव सत्यम, रिद्धिम गुप्ता, सैयद अरहम अशरफ, आयुष राज आदि ने भी अच्छी सफलता प्राप्त की. अन्य सफल छात्र-छात्राओं के नाम आने की भी संभावना है.

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.विदित हो कि जेईई मेन की परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की गई थीं. पहला सत्र 21-29 जनवरी 2026 के बीच हुआ था, जबकि दूसरा सत्र 02 से 08 अप्रैल, 2026 की अवधि में संपन्न हुआ था. वहीं, एडवांस्ड की परीक्षा 17 मई, 2026 को आयोजित की गई थी.

बोकारो में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. पहला सेंटर चिकसिया (चास) में डॉ. एस. राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के समीप बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आईसीटी सेंटर तथा दूसरा ग्वालाडीह मोड़, पुरुलिया रोड, चास स्थित क्रिसेन्ट लैब्स (क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल के निकट) बनाया गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar