Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bokaro News : प्रशिक्षु IAS ने स्वास्थ्य सेवाओं  में सुधार के दिए कई निर्देश

Bokaro News : प्रशिक्षु IAS ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए कई निर्देश

Lagatar 1 week ago

Bokaro : उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन ने बोकारो सदर अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, आईसीयू, एनआईसीयू, डायलिसिस वार्ड, थैलेसिमिया वार्ड सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के समय सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एन.पी. सिंह उपस्थित रहे.

निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षु आईएएस ने अस्पताल की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए मरीजों को बेहतर व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने फार्मेसी में दो कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने, पुरुष व महिला मरीजों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था करने तथा अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया.उन्होंने यह भी कहा कि सदर अस्पताल में उपलब्ध दुर्लभ (रेयर) रोगों के उपचार संबंधी सुविधाओं की सूची प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित की जाए, ताकि आम नागरिकों को इन सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके.

प्रशिक्षु आईएएस ने मरीजों के परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वेटिंग एरिया को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए. साथ ही, पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) का निरीक्षण करते हुए उसके संचालन को भी जल्द शुरू करने पर बल दिया.निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा आधारभूत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई.

प्रशिक्षु आईएएस ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ व समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को संवेदनशीलता, बेहतर समन्वय व प्रभावी प्रबंधन के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar