Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bokaro News : SIR पर डीसी की राजनीतिक दलों संग बैठक, 6 तक बूथों पर BLA की नियुक्ति का निर्देश

Bokaro News : SIR पर डीसी की राजनीतिक दलों संग बैठक, 6 तक बूथों पर BLA की नियुक्ति का निर्देश

Lagatar 1 week ago

Bokaro : बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सभी दलों को जिले के कुल 1680 बूथों पर 6 जून तक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति करने का निर्देश दिया.

कहा कि सूची जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराएं.

उन्होंने कहा कि एसआईआर को सभी राजनीतिक दल गंभीरता से लें और प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें. मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए ईआरओ, एईआरओ व बीएलओ को सतर्क रहें. सभी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो और अयोग्य नाम हटाया जाएगा. इसमें सभी संबंधित पक्षों की सहभागिता आवश्यक है. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने एसआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी.


ऐसे होगा कार्य

तय कार्यक्रम के अनुसार, 20 से 29 जून तक तैयारी, प्रशिक्षण व प्रिंटिंग कार्य होंगे. 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संग्रहण, 29 जुलाई तक बूथों का पुनर्गठन, 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे व आपत्तियां दर्ज होंगी. 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक आपत्तियों का निस्तारण तथा 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. डीसी ने सभी राजनीतिक दलों से इस प्रक्रिया में सहयोग करने का आग्रह किया. मौके पर एसपी नाथू सिंह मीना, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित आजसू, कांग्रेस, भाजपा, बासपा सीपीआईएम के जिला अध्यक्ष उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar