Dailyhunt
BPSC सख्त : पेपर लीक की अफवाह फैलाने वाले 32 अभ्यर्थी परीक्षा से बैन, FIR दर्ज

BPSC सख्त : पेपर लीक की अफवाह फैलाने वाले 32 अभ्यर्थी परीक्षा से बैन, FIR दर्ज

Lagatar 1 week ago

Lagatar Desk : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का पेपर लीक की गलत खबरें फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्ती दिखाई है.

आयोग ने असामाजिक तत्वों व अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की है.

साथ ही 32 अभ्यर्थियों को कदाचार का प्रयास और परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

आयोग के अनुसार, जिला प्रशासन की सतर्कता के चलते कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ आदि माध्यमों से कदाचार कराने के प्रयासों का पर्दाफाश हुआ है. हालांकि आयोग ने प्रश्नपत्र लीक या वायरल होने की खबरों को सिरे से खारिज किया है.

साथ ही कहा है कि अब तक की जांच में ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है. किसी भी प्रश्न-पत्र सेट की कोई सीरीज भी बाहर आने की पुष्टि नहीं होने की बात कही गई है.

आयोग ने यह भी कहा कि कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों के जरिए परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने की कोशिश की गई. ऐसे मामलों की भी जांच की जा रही है.

परिस्थिति की समीक्षा के बाद आयोग ने पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से 14 से 21 अप्रैल तक आयोजित परीक्षा की और 23 अप्रैल को आयोजित सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी परीक्षा को रद्द कर दिया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar