Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
BREAKING: बर्मामाइंस गोलीबारी में घायल आफताब की मौत, परिजनों ने थाने में किया हंगामा

BREAKING: बर्मामाइंस गोलीबारी में घायल आफताब की मौत, परिजनों ने थाने में किया हंगामा

Lagatar 1 week ago

Jamshedpur : बर्मा माइंस थाना क्षेत्र में रविवार को हुई गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल आफताब आलम की मंगलवार तड़के कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों ने बर्मामाइंस थाना पहुंचकर हंगामा किया.

गोलीबारी में गंभीर रूप से हुआ था घायल

जानकारी के अनुसार रविवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती स्थित कंटेनर यार्ड के पास बाइक सवार बदमाशों ने आफताब आलम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. उसे तीन गोलियां लगी थीं, जिसके बाद पहले जमशेदपुर में उसका इलाज कराया गया. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया था, जहां मंगलवार सुबह करीब चार बजे उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने शुरू की थी जांच

घटना के बाद पुलिस ने मौके से 13 खोखे और अन्य साक्ष्य बरामद किए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की.

मौत के बाद बढ़ाया गया पुलिस बल

आफताब आलम की मौत के बाद बर्मामाइंस और आसपास के क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

थाने में हंगामा

मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन और बस्ती के लोग बर्मामाइंस थाना पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar