Shambhu KumarChakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने फरार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए कराईकेला थाना कांड संख्या 02/2025 के तीन प्राथमिक अभियुक्तों के घरों पर सोमवार को कोर्ट के आदेशा पर इश्तहार चस्पा किया.
इनमें 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली सालुका कायम उर्फ भुनेश्वर उर्फ जयराम भी शामिल है.
कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने बताया कि फरार चल रहे नक्सली सालुका कायम, जो कूदाबुरु गांव का निवासी है. उसके अलावा रतन दांगील, जो टेंडरसई निवासी है तथा रिशिव उर्फ जीवरी उर्फ ऊषा सोय, जो माइलीपी निवासी है. इन सभी के घरों पर इश्तहार चस्पा किया गया. तीनों अभियुक्त सोनुवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.
तीनों के विरुद्ध कराईकेला थाना में 17 सीएलए एक्ट तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 के तहत मामला दर्ज है. सभी अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं. कोर्ट के आदेश पर इश्तहार चस्पा किए गए है.
इश्तहार के मुताबिक अभियुक्तों को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित समय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों से नक्सलियों के संबंध में सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

