Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Chaibasa News: उपायुक्त ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण, EVM-VVPAT मशीनों का लिया जायजा

Chaibasa News: उपायुक्त ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण, EVM-VVPAT मशीनों का लिया जायजा

Lagatar 1 week ago

Shambhu KumarChaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को चाईबासा स्थित सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थापित वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण का जायजा लिया.

साथ ही वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सील की स्थिति तथा संग्रहित मशीनों का रखरखाव का गहन का निरीक्षण किया.

उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ वेयरहाउस परिसर में सुरक्षा मानकों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को बनाए रखने में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि निर्धारित सभी मानकों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनी रहे.

उन्होंने कहा कि त्रैमासिक निरीक्षण की प्रक्रिया में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता निर्वाचन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं भरोसेमंद बनाती है. इससे निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं में सभी हितधारकों के बीच विश्वास एवं उत्तरदायित्व की भावना मजबूत होती है.

निरीक्षण के दौरान मौजूद राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं का अवलोकन किया तथा संपूर्ण प्रक्रिया को संतोषजनक बताया. इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, निर्वाचन शाखा के कर्मी, सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar