Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चाईबासाः तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरे, बिजली गुल

चाईबासाः तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरे, बिजली गुल

Lagatar 5 months ago

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. आंधी में कई स्थानों पर सड़क पर पेड़ व उसकी टहनियां गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया.

कई जगहों पर बिजली के तार टूट कर गिर जाने से बिजली गुल हो गई.

जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, गोइलकेरा, आनंदपुर, सोनुआ, जगन्नाथपुर, मझगांव समेत अन्य प्रखंडों में शाम छह बजे तक बारिश जारी रही. यह आंधी-पानी रोजाना कमाने-खाने वालों के लिए आफत बनकर आई. बारिश के कारण चाईबासा व चक्रधरपुर शहर के विभिन्न मोहल्लों में नालियों का पानी सड़क पर आ गया. इससे लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं. शाम साढ़े छह बजे तक चाईबासा व चक्रधरपुर के कई हिस्सों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar