Dailyhunt
चक्रधरपुरः स्कूल में अग्नि सुरक्षा पर हुआ मॉक ड्रिल, विशेषज्ञों ने सिखाए बचाव के तरीके

चक्रधरपुरः स्कूल में अग्नि सुरक्षा पर हुआ मॉक ड्रिल, विशेषज्ञों ने सिखाए बचाव के तरीके

Lagatar 1 week ago

Chakradharpur : चक्रधरपुर के तुलसी पब्लिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को आग लगने जैसी आपातकालीन स्थितियों से निबटने और उनसे बचाव के तरीके सिखाए गए.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से फायर टीम के विशेषज्ञ जेपी शेखर, आर एन पांडे, वीर राज और उमेश विश्वकर्मा उपस्थित थे.

विशेषज्ञों ने बताया कि आग लगने पर बिना डरे किस तरह सुरक्षित बाहर निकलना है और आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन उपकरणों का सही उपयोग कैसे करना है. उन्होंने विभिन्न प्रकार की आग और उसे बुझाने के अलग-अलग तरीकों का लाइव डेमो भी दिया.

इस अवसर पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल लीना महतो ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है. इस तरह के अभ्यास से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा होता है. मौके पर रमेश रजक, पबिता महतो, रीना महतो, उषा महतो, संजू कुमारी, मंजू महतो सहित स्कूल के अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे.

प्रशिक्षण शिविर में न केवल विद्यार्थियों, बल्कि बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया और विशेषज्ञों से सुरक्षा संबंधी बारीकियां सीखीं. ड्रिल के अंत में विशेषज्ञों ने आग से बचाव के लिए 'स्टॉप, ड्रॉप और रोल' जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों की जानकारी दी और स्कूल परिसर में सुरक्षा मानकों को बनाए रखने की सलाह दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar