Dailyhunt
चतरा :  एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को सफलता, चोरी की अपाची बाइक के साथ एक गिरफ्तार.

चतरा : एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को सफलता, चोरी की अपाची बाइक के साथ एक गिरफ्तार.

Lagatar 1 week ago

Chatra : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात एंटी क्राइम चेकिंग चलाया. इस दौरान पुलिस ने चोरी की अपाची बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया. जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

जानकारी के अनुसार, एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर हंटरगंज थाना क्षेत्र के कौलेश्वरी हटवारिया के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया.

पुलिस को देखते ही दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे. पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया. एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. जबकि दूसरा भागने के दौरान पैर में शीशा लग गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया.

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जोरी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कोलवा गांव निवासी विष्णु गंझु के रूप में की गई है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है.विष्णु गंझु ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइक चोरी की है और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाया जा रहा था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या 41/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2)/317(5)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अजय महतो सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar