Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Chatra News : घर से 12.5 लाख का डोडा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Chatra News : घर से 12.5 लाख का डोडा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Lagatar 2 weeks ago

Chatra : चतरा जिला पुलिस ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरकाखुर्द गांव में छापेमारी कर एक घर से करीब 12.5 लाख रुपए का डोडा बरामद किया है. एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. यह जानकारी गिरिडीह सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

उन्होंने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चरकाखुर्द गांव में छापेमारी की गई. तस्कर सुनील कुमार के घर से छह अलग-अलग प्लास्टिक की बोरियों में रखा गया 83.790 किलो अफीम डोडा बरामद किया गया. जब्त डोडा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 12 लाख 56 हजार रुपये आंकी गई है.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बरामद डोडा को बिहार ले जाकर बेचने की योजना थी. पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ ने बताया कि मामले में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. छापेमारी में प्रतापपुर अंचल अधिकारी विकास कुमार टुडू, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar