Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Chatra News : जमीन विवाद में रिश्ते का कत्ल, भाई ने भाई को पीट-पीटकर मार डाला

Chatra News : जमीन विवाद में रिश्ते का कत्ल, भाई ने भाई को पीट-पीटकर मार डाला

Lagatar 6 days ago

Chatra : झारखंड के चतरा से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक शख्स की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्यारे कोई और नहीं, बल्कि मृतक का सगा भाई और उसके परिजन हैं.

इस सनसनीखेज वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

परिजनों के अनुसार, डटमी गांव के कैलाश यादव और उसके भाई विलास यादव के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था. मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कैलाश विवादित खेत में हल चला रहे थे. तभी विलास यादव अपने परिवार के साथ वहां पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि 3 पुरुष व 2 महिलाएं जमीन गिरे कैलाश पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर रहे हैं. अकेले होने के कारण कैलाश अपना बचाव नहीं कर सके और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है. लिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपी गांव से फरार हैं. मृतक के बेटे सिकंदर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी ने दावा किया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar