Dailyhunt
Chatra News :  कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Chatra News : कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Lagatar 1 week ago

Chatra : जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार, चौपारण थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी ऋषि पासवान और अभिषेक पासवान बाइक से इटखोरी स्थित अपने ननिहाल से वापस घर लौट रहे थे.

इसी दौरान परसौनी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

वहीं, इस हादसे में कार सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान टंडवा निवासी हिमांशु कुमार और पत्थलगड्डा निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों पेशे से वीडियोग्राफर हैं.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं इधर इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar