Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CISF का घूसखोर एकाउंटेंट करोड़पति निकला

CISF का घूसखोर एकाउंटेंट करोड़पति निकला

Lagatar 2 weeks ago

Ranchi: सीबीआई द्वारा गिरफ्तार CISF का सीनियर अकाउंटेंट संतोष महतो करोड़पति है. उसके पास नकद राशि, जेवर के अलावा दिल्ली यमुना एक्सप्रेस वे के पास जमीन और फ्लैट भी है. उसके घर से मिले निवेश से संबंधित दस्तावेज की अभी जांच जारी है.

उल्लेखनीय है किसीबीआई ने 27 अगस्त को CISF के क्षेत्रीय कार्यालय के सीनियर अकाउंटेंट संतोष महतो असिस्टेंट अकाउंटेट सुनील कुमार और सुजीत कुमार सिंह को 48 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था. इसके बाद इन सभी अभियुक्तों के रांची और धनबाद स्थित ठिकानों पर छापा मारा था.

छापामारी के दौरान डिजिटल डिवाईस, गड़बडी से संबंधित दस्तावेज, 10 लाख रुपये नकद, 30 लाख के जेवरात और निवेश से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये थे. जब्त दस्तावेज की जांच के दौरान सीनियर अकाउंटेंट संतोष कुमार के करोड़पति होने की पुष्टि हुई है. उसके पास यमुना एक्सप्रेसवे के पास जमीन और फ्लैट भी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar