Lagatar Desk: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान बीमारी से लड़ते हुए जंग हार गए. उन्होंने 38 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. जादरान इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे.
उनका इलाज दिल्ली-NCR के ही एक अस्पताल में चल रहा था. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शपूर जादरान के निधन पर शोक व्यक्त किया है. की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी.
ACB ने जताया शोक
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शपूर जादरान के निधन पर अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि क्रिकेट के लिए शपूर जादरान का जुनून और डेडिकेशन काबिलेतारीफ था, उन्होंने अफगानिस्तान में खेल को बढ़ावा देने में मदद की, और अफगानिस्तान को इंटरनेशनल स्टेज पर पहचान दिलाई.
इसे भी पढ़ें:
शपूर जादरान का करियर
शपूर जादरान ने 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए डेब्यू किया था. साल 2020 में उन्होंने आखिरी मैच खेला. जिसमें 44 वनडे में 43 विकेट झटके और 36 T20 में 37 विकेट लिए. शपूर जादरान को 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ विनिंग रन जड़ने के लिए याद किया जाता है.

