Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Crime News : रांची पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Crime News : रांची पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Lagatar 1 week ago

Ranchi: राजधानी में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गोंदा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि गोंदा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ लोग जमा होकर साइबर ठगी से जुड़े अपराध को अंजाम दे रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर टीम गठित कर अपार्टमेंट में छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान फ्लैट से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों में काजल कुमार मंडल, आनंद कुमार, विक्की कुमार, शाकिब अंसारी और आर्यन कुमार शामिल हैं. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 50 बैंक पासबुक, अलग-अलग बैंकों के 26 डेबिट कार्ड, 8 चेकबुक, 13 मोबाइल फोन और 3 आधार कार्ड बरामद किए हैं.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी पहचान पत्र तैयार कर बैंक खाते खुलवाते थे और उन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध में करते थे. गिरोह के सदस्य अलग-अलग लोगों के नाम और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सिम कार्ड लेने और बैंक खाते खोलने का काम करते थे. आरोप है कि विभिन्न आपराधिक गिरोहों के नाम पर लोगों को धमकाकर भी ठगी की जाती थी.

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि जिस फ्लैट में आरोपी रह रहे थे, वह 'निखिल भैया' नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उसी के कहने पर उन्हें वहां बुलाया गया था और साइबर ठगी के तरीके सिखाए गए थे. पुलिस ने बरामद सभी सामानों को जब्त कर लिया है. पूरे मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar