Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CWG 2026 :  नीरज-यामिनी ने सिल्वर, यशवीर-तेजस्विन ने जीता ब्रॉन्ज,  पीएम मोदी ने दी बधाई

CWG 2026 : नीरज-यामिनी ने सिल्वर, यशवीर-तेजस्विन ने जीता ब्रॉन्ज, पीएम मोदी ने दी बधाई

Lagatar 1 week ago

New Delhi : ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. पुरुषों की जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है.

इसके अलावा यामिनी मौर्य ने जूडो की 57 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर और तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अलग-अलग पोस्ट कर खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देंगी.

पुरुषों की जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर पीएम मोदी ने कहा कि नीरज ने एक बार फिर अपनी निरंतरता, संयम और जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने लिखा कि नीरज की उपलब्धियां हर भारतीय को गौरवान्वित करती हैं और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं.

इसी स्पर्धा में यशवीर सिंह के कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका शानदार थ्रो उनके समर्पण और मेहनत का प्रमाण है. उन्होंने विश्वास जताया कि यशवीर की यह उपलब्धि देश के कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. पीएम ने यशवीर को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी.

वहीं जूडो की 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली यामिनी मौर्य की भी प्रधानमंत्री ने सराहना की. उन्होंने कहा कि यामिनी का खेल और जूडो के प्रति उनका जुनून उनके प्रदर्शन में साफ दिखाई दिया. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी सफलता से अधिक युवा जूडो को अपनाने के लिए प्रेरित होंगेय

इसके अलावा पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले तेजस्विन शंकर को भी पीएम मोदी ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार इतिहास रच रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं. मोदी ने तेजस्विन के 10 इवेंट्स में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar