Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dhanbad News : BCCL जल्द करेगा मिथेन गैस की सप्लाई- तरुण कपूर

Dhanbad News : BCCL जल्द करेगा मिथेन गैस की सप्लाई- तरुण कपूर

Lagatar 2 weeks ago

Dhanbad News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को धनबाद पहुंचे. बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल, डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया.

इसके बाद तरुण कपूर ने पुटकी के मुनिडीह स्थित कोल बेड मिथेन (CBM) ब्लॉक-1 प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. उनके साथ बीसीसीएल सीएमडी, डब्ल्यूजे एरिया के जीएम विजय कुमार समेत बीसीसीएल के कई वरीय अधिकारी भी थे. अधिकारियों ने उन्हें परियोजना से संबंधित कार्यों और प्रगति की जानकारी दी.

निरीक्षण के दौरान तरुण कपूर ने कहा कि आने वाले समय में बीसीसीएल से मिथेन गैस की सप्लाई की जाएगी. इसके लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने परियोजना की प्रगति और भविष्य की संभावनाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और संबंधित कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

प्रधानमंत्री के सलाहकार का यह दौरा कोल बेड मीथेन के उत्पादन और भविष्य में इसकी सप्लाई की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar