Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dhanbad News: भागा स्टेशन पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

Dhanbad News: भागा स्टेशन पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

Lagatar 1 week ago

Dhanbad: भागा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. घायल की पहचान जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के शालीमार निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है.

उसे गंभीर हालत मंं शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घायल युवक के भाई धनिष कुमार ने बताया कि मुकेश स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर उसे पार करने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन ओवरहेड विद्युत लाइन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. उसने बताया कि मुकेश मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनका पहले से उपचार चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.

इसे भी पढ़ें:

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar