Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dhanbad News : भू-धसान से तालाब जमीन में समाया, कई घरों में दरार

Dhanbad News : भू-धसान से तालाब जमीन में समाया, कई घरों में दरार

Lagatar 2 weeks ago

Dhanbad : मानसून की पहली बारिश के बीच धनबाद के कोयला खनन क्षेत्र में एक बार फिर भू-धसान की घटना सामने आई है. कतरास स्थित बीसीसीएल एरिया-3 के छाताबाद भंडारीडीह में आकाशकिनारी फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार को तेज आवाज के साथ अचानक जमीन धंस गई.

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भू-धसान के दौरान आकाशकिनारी तालाब का बड़ा हिस्सा जमीन में समा गया और तालाब का पानी भी नीचे चला गया.

घटना के कारण आसपास के कई घरों में दरारें आ गईं. हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.घटना से नाराज ग्रामीणों ने कतरास मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा.

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया.ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों का सामान अब भी अंदर रखा हुआ है लेकिन दहशत के कारण कोई भी घर के भीतर जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है.

ग्रामीणों का आरोप है कि बीसीसीएल, जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है.प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों के सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास, क्षतिग्रस्त घरों का उचित मुआवजा तथा क्षेत्र में कथित अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में सोनारडीह और केंदुआडीह जैसी बड़ी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं.फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्र का आकलन किया जा रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar