Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dhanbad News : जालान फैक्ट्री हादसे में घायल कर्मी की मौत, 8 लाख रु. मुआवजा पर बनी सहमति

Dhanbad News : जालान फैक्ट्री हादसे में घायल कर्मी की मौत, 8 लाख रु. मुआवजा पर बनी सहमति

Lagatar 1 week ago

Dhanbad : धनबाद के भूली स्थित जालान फैक्ट्री में 29 जून को मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल कर्मी अकरम खान की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजन व स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे.

लोगों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर जमकर प्रदर्शन किया. कुछ समय के लिए भूली-खरकबाद सड़क भी जाम कर दी. प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया है.

सड़क जाम की सूचना मिलते ही भूली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से हादसा हुआ. अकरम खान परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनकी मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया है.

मामले को लेकर वार्ड-17 के पार्षद इम्तियाज अंसारी, कांग्रेस नेता नौशाद आलम, खुर्शीद आलम सहित अन्य लोग भूली ओपी पहुंचे. वहां ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर व फैक्ट्री प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी व अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार रुपये देने पर सहमति जताई. इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ.

बताया जाता है कि अकरम खान पिछले करीब 20 वर्षों से जालान फैक्ट्री में कार्यरत थे. 29 जून को मशीन की बेल्ट के पास काम करने के दौरान कथित रूप से किसी ने मशीन का स्विच ऑन कर दिया जिससे वह बेल्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar