Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dhanbad News: केंदुआडीह भू-धसान पर BCCL तैयार करेगा SOP, खुदाई के बाद सड़क पर फैसला

Dhanbad News: केंदुआडीह भू-धसान पर BCCL तैयार करेगा SOP, खुदाई के बाद सड़क पर फैसला

Lagatar 5 days ago

Dhanbad: केंदुआडीह में हो रहे भू-धसान और गैस रिसाव की समस्या के समाधान तथा पिछले छह-सात महीनों से बंद धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को दोबारा चालू करने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई.

इसे भी पढ़ें:

बैठक में जनप्रतिनिधियों, बीसीसीएल और विभिन्न तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों ने भाग लिया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से खुदाई कर वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा. इसके लिए बीसीसीएल 10 जुलाई तक विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपेगा.

उपायुक्त ने बताया कि खुदाई शुरू होने से पहले प्रभावित क्षेत्र के सभी लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया जाएगा. पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर डीजीएमएस, आईआईटी (आईएसएम), सिम्फर, रेस्क्यू टीम और अन्य तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में कार्य कराया जाएगा. तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा कि धनबाद-बोकारो सड़क को दोबारा खोलना सुरक्षित होगा या नहीं.

बैठक में सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, अरूप चटर्जी, रागिनी सिंह, चंद्रदेव महतो और जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने सड़क को जनहित में जल्द चालू करने की आवश्यकता बताते हुए वैज्ञानिक जांच के बाद उचित निर्णय लेने की बात कही.

ऑनलाइन जुड़े बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल भी सड़क को सुरक्षित तरीके से चालू करने के पक्ष में है और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जल्द एसओपी तैयार कर कार्य शुरू करेगा.

बैठक के अंत में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बीसीसीएल भविष्य में किसी भी सरकारी सड़क, बिजली के खंभे या पाइपलाइन के पास कार्य शुरू करने से पहले प्रशासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) अवश्य ले. नियमों का उल्लंघन कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर संबंधित क्षेत्र के महाप्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar