Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dhanbad News : मतदाता सूची पुनरीक्षण अंतिम चरण में, 5 अगस्त को आएगी प्रारूप सूची

Dhanbad News : मतदाता सूची पुनरीक्षण अंतिम चरण में, 5 अगस्त को आएगी प्रारूप सूची

Lagatar 2 weeks ago

Dhanbad : भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने जिले में चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे, फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है.

उपायुक्त ने बताया कि जिले में मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है.झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्र के नौ तथा सिंदरी के एक बूथ को बंद किया गया है. वहीं जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी वहां नए बूथ बनाकर विभाजन किया गया है ताकि मतदान के दौरान लोगों को सुविधा मिल सके.

उन्होंने यह भी बताया कि 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) प्रकाशित की जाएगी.इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा व आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा. इस अवधि में नए मतदाता, छूटे हुए पात्र नागरिक या मतदाता सूची में त्रुटि पाए जाने पर आवेदन कर सकेंगे.

सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण कर 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.उपायुक्त ने कहा जिले में कुल 21,15,997 मतदाता हैं. बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए गए लेकिन 4,63,794 फॉर्म वापस नहीं लौटे.

इनमें बड़ी संख्या में शिफ्टेड, अनुपस्थित (एब्सेंट), मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के मामले शामिल हैं. झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों का नाम नए स्थान पर जोड़ने की प्रक्रिया भी दावा-आपत्ति अवधि के दौरान पूरी की जाएगी.

उन्होंने बताया कि समय पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले बीएलओ, विशेष रूप से टुंडी क्षेत्र के कर्मियों को 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर और निर्वाचन कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए नए और पात्र मतदाताओं से निर्धारित अवधि में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar