Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dhanbad News: तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत

Dhanbad News: तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत

Lagatar 3 weeks ago

Dhanbad News: जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगलीटांड़ गांव में शुक्रवार को तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल है.

हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों बच्चे रलझल, कुंदरो और आभा अक्सर इस तालाब में नहाने जाया करते थे. शुक्रवार को भी तीनों हमेशा की तरह तालाब पहुंचे थे. नहाने के दौरान एक बच्ची अचानक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जाने लगी और डूबने लगी. उसे संकट में देख बाकी दोनों बच्चों ने बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने की कोशिश की. हालांकि पानी गहरा होने के कारण तीनों ही गहराई में समा गए और एक-एक कर डूब गए.

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े. स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तालाब में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला. आनन-फानन में उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया.

एक साथ तीन मासूमों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर तोपचांची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar