Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Dumka News:  हंसडीहा स्टेडियम से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Dumka News: हंसडीहा स्टेडियम से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Lagatar 1 week ago

Dumka: दुमका जिले के हंसडीहा स्टेडियम में तीन युवकों को छापेमारी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से 9.72 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि 5 जुलाई की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि प्लस टू हाई स्कूल हंसडीहा स्टेडियम में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं.

सूचना के सत्यापन के बाद एक छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम प्लस टू हाई स्कूल हंसडीहा स्टेडियम में छापेमारी की. वहां एक कमरे में बैठे तीन युवक पुलिस वाहन को देखते ही भागने लगे. पुलिस बल ने पीछा कर तीनों को पकड़ा. उन तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाई, पूछताछ में आरोपियों की पहचान सहादत शेख (19), पिता मो. इकबाल, मो. बसीर (19), पिता मो. सलीम तथा आर्यन शेख (19), पिता इनतियाज शेख के रूप में हुई. जो दुधानी, दुमका के निवासी है. पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar