Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Education News : RU से संबद्ध 18 कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों में नहीं होंगे नए नामांकन

Education News : RU से संबद्ध 18 कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों में नहीं होंगे नए नामांकन

Lagatar 4 days ago

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (पीजी) शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. नए शैक्षणिक सत्र 2025-27 से विश्वविद्यालय से जुड़े 18 कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों के लिए सीट आवंटन समाप्त कर दिया गया है.

इसका मतलब है कि इन कॉलेजों में अब पीजी स्तर पर नए दाखिले नहीं लिए जाएंगे.

यह निर्णय पीजी पाठ्यक्रमों में लगातार कम हो रही छात्र संख्या और सीटों के कम उपयोग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा के बाद विश्वविद्यालय ने पीजी शिक्षण को केंद्रीकृत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है.

अब छात्रों को विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में प्रवेश लेना होगा. विश्वविद्यालय स्तर पर कुल 30 पीजी विभागों में 4,420 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं. पिछले सत्र में पीजी स्तर पर कुल 4,307 छात्रों ने नामांकन कराया था, जिसके आधार पर सीट संरचना की समीक्षा की गई.

हालांकि इस फैसले को लेकर ग्रामीण इलाकों के छात्रों की चिंता भी सामने आ रही है. अब तक बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने जिले या नजदीकी कॉलेजों में ही पीजी की पढ़ाई पूरी कर लेते थे, लेकिन नई व्यवस्था के बाद उन्हें विश्वविद्यालय केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ सकता है. इससे आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं की चुनौती बढ़ने की संभावना है.

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि आगे नामांकन प्रक्रिया और सीट आवंटन से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar