Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Entertainment News : इश्कनामा के प्रमोशन में शहनाज का बड़ा बयान, बोलीं- प्यार करो, लेकिन खुद को कभी मत बदलो

Entertainment News : इश्कनामा के प्रमोशन में शहनाज का बड़ा बयान, बोलीं- प्यार करो, लेकिन खुद को कभी मत बदलो

Lagatar 1 week ago

Lagatar Desk : शहनाज गिल इन दिनों अपनी नई फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ, प्यार, शादी और सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की.

इंटरव्यू में बातचीत के दोरान शहनाज ने कहा कि आजकल रिश्तों को अलग-अलग नाम दिए जाते हैं, लेकिन उनके लिए इश्क का मतलब सिर्फ खुशियां और जिंदगी को खुलकर जीना है.

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा -इश्क धूम है, तो इश्क में धूम मचा दो.हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें अब तक ऐसा जुनूनी प्यार नहीं हुआ, जिसके लिए कोई सब कुछ छोड़ दे.बिग बॉस 13 के बाद बनी अपनी बेबाक छवि पर शहनाज ने कहा कि इसका उन्हें फायदा भी मिला और नुकसान भी उठाना पड़ा.

कई लोग उनकी साफगोई को पसंद करते हैं, जबकि कुछ उन्हें रूड कहते हैं.उन्होंने कहा, मैं जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी. मैं अपनी बात सामने कहती हूं. अगर किसी की बात से मुझे दुख पहुंचता है, तो मैं उसे तुरंत बता देती हूं. लोगों की सोच की वजह से मैं खुद को नहीं बदल सकती.

शादी का बहुत दबाव था, लेकिन मैंने अपनी बात रखी

शहनाज ने बताया कि ग्लैमर इंडस्ट्री में आने से पहले उन पर परिवार और रिश्तेदारों की ओर से शादी का काफी दबाव था. उन्होंने हंसते हुए कहा कि जब भी कोई रिश्ता आता था, तो वह जानबूझकर ऐसा व्यवहार करती थीं कि सामने वाले खुद ही पीछे हट जाएं.

हालांकि उन्होंने लड़कियों को सलाह दी कि अगर उन पर शादी का दबाव बनाया जा रहा हो, तो चुप न रहें. परिवार में कम से कम एक ऐसा सदस्य जरूर होना चाहिए, जिससे वे बिना झिझक अपनी हर बात साझा कर सकें. उन्होंने बताया कि उनकी मां और दादी उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar