Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
EXCLUSIVE: झारखंड में आयुष्मान में लिस्टेड 36 अस्पतालों के पास FIRE  NOC ही नहीं

EXCLUSIVE: झारखंड में आयुष्मान में लिस्टेड 36 अस्पतालों के पास FIRE NOC ही नहीं

Lagatar 1 week ago

Ranchi: झारखंड में चल रहे 36 अस्पतालों के पास फिलहाल FIRE NOC नहीं है. आयुष्मान के तहत लिस्टेड अस्पतालों के ऑडिट के दौरान इस बात की जानकारी मिली है. इसके बावजूद इन अस्पतालों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

केंद्र सरकार द्वारा लागू HEM2.0 के तहत अस्पतालों को योजना में लिस्ट करने के निर्धारित शर्तों में से एक है.

केंद्र सरकार ने आयुष्मान के तहत लिस्टेड देश के सभी अस्पतालों को HEM1.0 से HEM2.0 पर माइग्रेट करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही योजना के तहत अस्पतालों को लिस्ट करने के लिए सात महत्वपूर्ण शर्तें निर्धारित की हैं. इन शर्तों के पूरा किये बिना आयुष्मान योजना के तहत ना तो अस्पतालों को लिस्ट नहीं किया जा सकता है. इन शर्तों में अस्पताल का स्वीकृत बिल्डिंग प्लान, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट, राज्य प्रदूषण नियंत्र बोर्ड का सर्टिफिकेट, हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट,बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, फार्मेसी रजिस्ट्रेशन और रजिस्टर्ड एंबुलेंस का होना शामिल है.

HEM2.0 में लिस्ट होने की ये हैं शर्तें

इस बीच योजना के तहत लिस्टेड अस्पतालों के ऑडिट में 36 अस्पतालों के पास फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट (FIRE NOC) के नहीं होने की जानकारी मिली है. राज्य में अस्पतालों को हर साल फायर सेफ्टिसर्टिफिकेट को रिन्यू कराने का प्रावधान है. ऑडिट के दौरान पूर्वी सिंहभूम के दौरान ऐसे अस्पतालों की संख्या सबसे ज्यादा पायी गयी कि जिनके पास FIRE NOC नहीं है.

आंकड़ों के अनुसार, सरायकेला में छह, पश्चिम सिंहभूम में पांच, हजारीबाग में चार, बोकारो में चार और रामगढ़ में दो अस्पलातों के पास FIRE NOC नहीं है. इसके अलावा धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा और लोहरदगा जिले में भी एक-एक अस्पतालों के पास FIRE NOC नहीं है.

केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत लिस्टेड अस्पतालों को HEM1.0 से HEM2.0 पर माइग्रेट करने का आदेश दिया है. झारखंड में योजना के तहत लिस्टेड 95 प्रतिशत निजी अस्पतालों अब भी HEM1.0 पर ही चल रहे हैं. केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में राज्य सरकार को पत्र लिखे जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से जिले के सभी उपायुक्तों के पत्र भेजकर योजना में लिस्टेड अस्पतालों को HEM1.0 से HEM2.0 पर 25 जुलाई तक माइग्रेट करने का निर्देश दिया था. लेकिन अब तक अपर मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में अस्पतालों का माइग्रेशन HEM2.0 पर नहीं हो सका है.

जिला अस्पताल
बोकारोमुस्कान हॉस्पिटल
बोकारोसेवा सदन
बोकारोशांति हेल्थ केयर
बोकारोकृष्णा नर्सिंग होम
पूर्वी सिंहभूमएएसजी हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूमशारदा नेत्रालय
पूर्वी सिंहभूमएपेक्स हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूमअपूर्वा इशान हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूमगंगा मेमोरियल हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूमकेसीसी आई हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूमलक्ष्मी नर्सिंग होम
पूर्वी सिंहभूममेडिसिस्ट इएनटी हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूमएनएच डायलिसि सेंटर
पूर्वी सिंहभूमरिलीफ मेडिकियोर
पूर्वी सिंहभूमसाईं सेवा सदन
रामगढ़ललिता नेत्रालय
रामगढ़दुर्गा नर्सिंग
सरायकेलाएमजी आई फाउंडेशन
सरायकेलाअल हयात सायफा
सरायकेलालकी सेवा संस्थान
सरायकेलामेडिट्रिना हॉस्पिटल
सरायकेला नालंदा हेल्थ केयर
सरायकेलानूतन सेवा सदन
पश्चिमी सिंहभूमसूर्या नर्सिंग होम
पश्चिमी सिंहभूमगंगोत्री नर्सिंग
पश्चिमी सिंहभूमओम नर्सिंग
पश्चिमी सिंहभूमसंजीव नेत्रालय
पश्चिमी सिंहभूमसृष्टि अल्ट्रासाउंड
हजारीबागवंदना नर्सिंग होम
हजारीबागएचजेडबी फोर्ड हॉस्पिटल
हजारीबागडॉक्टर विनस आई एंड डेंटल
हजारीबागन्यू लाइफलाइन नर्सिंग होम
धनबादपूजा नर्सिंग होम
गिरिडीहआजाद नर्सिंग होम
कोडरमानयन आई हॉस्पिटल
लोहरदगाजनता हॉस्पिटल
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar