Garhwa : जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर अहले सुबह एसएनसी होटल में छापेमारी की गई और एक नाबालिग लड़की व दो नाबालिग लड़कों को बरामद किया है.
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.
बताया जाता है कि गढ़वा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में जिम की आड़ में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापा मार और आपत्तिजनक स्थिति में नाबालिग लड़की और लड़कों को पकड़ा.
पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और होटल संचालक की भूमिका भी खंगाली जा रही है. यदि जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Available on App Store & Play Store

