Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Garhwa News: 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का अल्टीमेटम, 10 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा प्रदर्शन

Garhwa News: 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का अल्टीमेटम, 10 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा प्रदर्शन

Lagatar 1 week ago

Garhwa: सदर अस्पताल में रविवार को झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ संबद्ध) की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने की. बैठक में गढ़वा समेत पूरे झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई.

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सेवा प्रदाता सम्मान फाउंडेशन खराब एम्बुलेंसों की समय पर मरम्मत नहीं करा रहा है. इससे राज्य की 108 एम्बुलेंस सेवा प्रभावित हो रही है. कर्मचारियों का कहना है कि पूरे महीने काम करने के बावजूद उनके वेतन में मनमाने तरीके से कटौती की जा रही है. साथ ही न्यूनतम वेतन, समय पर वेतन भुगतान, EPF, ESIC, जीवन बीमा, ओवरटाइम और अन्य वैधानिक सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें:

बैठक में गढ़वा की एक घटना का भी जिक्र किया गया. कर्मचारियों के अनुसार, गढ़वा से पलामू रेफर किए गए एक मरीज को लेकर जा रही 108 एम्बुलेंस (JH01FL-7483) रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई. इसके बाद मरीज को निजी एम्बुलेंस से ले जाना पड़ा. कर्मचारियों ने दावा किया कि यह एम्बुलेंस पिछले तीन दिनों से चिनिया मोड़ में मरम्मत के अभाव में खड़ी है.

बैठक में निर्णय लिया गया कि बंद पड़ी सभी 108 एम्बुलेंसों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर सिविल सर्जन, गढ़वा को पत्र सौंपा जाएगा. यदि 10 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो सभी खराब एम्बुलेंसों को सिविल सर्जन कार्यालय के सामने खड़ा कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा.

इसके अलावा कर्मचारियों की श्रम संबंधी समस्याओं को लेकर श्रम विभाग को भी दोबारा आवेदन दिया जाएगा. तय समय में समाधान नहीं होने पर श्रम कार्यालय और उपायुक्त कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar