Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Giridih News : गावां में वज्रपात से महिला की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा मां का साया

Giridih News : गावां में वज्रपात से महिला की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा मां का साया

Lagatar 1 week ago

Giridih : गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को वज्रपात से एक महिला पूनम देवी की मौत हो गई. घटना पटना चौक स्थित भेलवा मुख्य पथ के किनारे हुई. महिलाएं खेत में धान की रोपाई के बाद बरगद पेड़ के नीचे बैठकर दोपहर का भोजन कर रही थीं.

इसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर पूनम देवी की मौके पर ही मौत हो गई.

स्थानीय लोगों बताया कि पटना चौक निवासी प्रवीण सिंह की पत्नी पूनम देवी सुबह से खेत में धान की रोपाई कर रही थीं. दोपहर में वह हादसे का शिकार हो गई. सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चों को शव के पास बिलखते देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं.

पूनम के पति प्रवीण सिंह दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. पटना पंचायत के मुखिया पति राजेंद्र दास, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar