Giridih News : पुलिस संस्मरण दिवस पर बुधवार को गिरिडीह पुलिस केंद्र के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समरोह का आयोजन हुआ. एसपी डॉ बिमल कुमार व अन्य वरिय पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले शहीद पुलिस कर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
शहीदों को सलामी भी दी गई.
इस मौके पर एसपी ने जिला पुलिस बल के शहीद पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा. उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल व उपहार भेंट कर सम्मानित किया. कहा कि गिरिडीह पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है. उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

