Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Giridih News :  तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर महिला की मौत, चालक हिरासत में

Giridih News : तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर महिला की मौत, चालक हिरासत में

Lagatar 1 week ago

Giridih : नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान कोलड़ीहा निवासी पप्पू खान की पत्नी रिफत प्रवीण (47 वर्षीय) के रूप में हुई है.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजनों के अनुसार, रिफत प्रवीण राशन लाने के लिए घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान गिरिडीह बाजार से पालगंज लौट रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वहीं स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नगर थाना पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

बताया जाता है कि चालक पालगंज का रहने वाला है और गिरिडीह बाजार से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान कोलडीहा में यह हादसा हो गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar